#raftaartoons – देश में लोकसभा चुनाव के 7 चरणों में से 4 चरणों के मतदान खत्म हो चुके है। करीब 400 सीटों पर ताल ठोक रहें प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में कैद हो चुका है। हर चरण के चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने – अपने लाभ के अनुसार चुनावी मुद्दे तय किए थे। लेकिन कई चरण के चुनाव में विपक्ष के बने इंडिया गठबंधन के नेताओं के क्रियाकालाप और बयानों ने उनके दलों कों भारी मुश्किल में डाल दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं के बयानों ने खुद के दलों के लिए चुनावी नुकसान किया है।




