back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरू हुआ Raftaar Samvad Gully Season 2, दिखाएं अपनी कलम की ताकत और जीतें 45 हजार तक का कैश प्राइज़

Raftaar Samvad Gully Season 2 में हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में Essay Writing Competition होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Raftaar Samvad Gully Season 2 शुरू हो रहा है। BSNL प्रायोजित रफ्तार संवाद गली के Essay Writing Competition में हिस्सा लेकर आप 45 हजार रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। खास बात ये है कि इस बार ये निबंध प्रतियोगिता अंग्रेज़ी में भी हो रही है। इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए आपको लिखना होगा दिए गए टॉपिक पर एक निबंध और उसे रफ्तार संवाद गली के पोर्टल पर सबमिट करना होगा। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से निःशुल्क है, आपको इसके लिए किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं होगी।

Raftaar Samvad Gully Season 2 Details

आयु सीमा- 18+

हिंदी टॉपिक- AI का उपयोग- प्रभाव और दुष्प्रभाव

English Topic- EV Adaption : A green Investment or An Unforeseen Environmental Gamble 

Word Limit- 1200-1500

Start Date- 10 March, 2025

End Date- 31 March, 2025

Raftaar Samvad Gully Season 2: Application Process

रफ्तार संवाद गली सीज़न 2 की निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको अपनी चुनी हुई भाषा में दिए गए टॉपिक पर निबंध लिखना होगा। उसके बाद Raftaar Samvad Gully Season 2 के पेज पर जाएं, वहां अप्लाई पर क्लिक करेंगे तो एक गूगल फॉर्म खुलेगा। यहां आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, अपने जिले का नाम, अपना डेट ऑफ बर्थ फिल करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी अपलोड करनी होगी और उसके बाद आपको अपना निबंध अपलोड करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपका निबंध वर्ड या पीडीएफ फॉर्मैट में लिखा हो। फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगा।

Price Money Details

1st- 10,000 /-

2nd- 7500 /-

3rd- 5000 /-

दोनों भाषाओं में तीन-तीन प्रतिभागियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। 

Raftaar Samvad Gully Season 1 Reach and Winners

रफ्तार संवाद गली के पहले सीज़न में निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के जरिए हम करीब 10 लाख छात्रों तक पहुंचे। 3500 से ज्यादा छात्रों ने हमें अपनी एंट्रीज़ भेजी थी। इनमें से 30 छात्रों को हमने वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 और 25 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शैलूषी सिंह, दूसरे स्थान पर सिद्धी महेंद्र रणसिंह, तीसरे स्थान पर उत्पल नाथ झा अंकित और अंशिका श्रीवास्तव रहे। वहीं, वाद विवाद प्रतियोगिता में रचित बंसल ने जीत हासिल की।

क्या है रफ्तार संवाद गली

Raftaar संवाद गली विचारों के आदान-प्रदान का एक अनोखा मंच है, अगली पीढ़ी के पेशेवरों के बीच सूझबूझ भरे संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विशेष रूप से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तर्कसम्मत विचारों, रचनात्मकता और सकारात्मक तर्क-वितर्क को बढ़ावा देना है।

Raftaar संवाद गली में हम शब्दों और विचारों की बदलाव ला सकने की ताकत पर विश्वास रखते हैं। हमारे निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से हम एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जहां छात्र-छात्राएं समाज, संस्कृति और देश-दुनिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार सामने रख सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की उन स्किल्स को निखारना है जो एक इफेक्टिव कम्युनिकेशन के लिए जरूरी है ।

मिशन: हमारा मिशन युवाओं को किसी भी मु्द्दे के अलग-अलग पहलुओं पर गहराई से सोचने और बिना डरे अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच बनाना है जहां भविष्य के पेशेवर अपने कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम कर सकें और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें, जिससे एक जिम्मेदार और जागरूक पेशेवरों की पीढ़ी तैयार हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵