back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: महिला कुश्ती के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली पहलवान बनी विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। विनेश फोगाट ऐसा करने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। विनेश फोगाट ओलंपिक इतिहास में महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

क्यूबा की पहलवान को 5-0 से दी शिकस्त

मंगलवार को महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दी है। अब विनेश फोगाट आज 7 अगस्त बुधवार को फाइनल खेलेंगी। विनेश फोगाट के पास गोल्ड जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

साक्षी मलिक के बाद विनेश फोगाट मेडल जीतने वाली पहली महिला पहलवान

गौरतलब है कि भारत की दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने 2016 के रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साक्षी मलिक ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी। इसके बाद अब विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब उनके पास गोल्ड जीतने का सुनहरा मौका है।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व मुखिया बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। उस समय बृजभूषण शरण सिंह ने इन महिलाओं पर आरोप लगाया था कि ये पहलवान अब किसी काम के नहीं हैं। इनका आरोप फर्जी है।

महावीर फोगाट ने किया बृजभूषण सिंह पर हमला

इस संबंध में विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट ने कहा कि बेटी विनेश ने ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर बृजभूषण के मुंह पर तमाचा मारा है। जो हमारी बेटी ने किया है वो बृजभूषण सिंह कभी नहीं कर सकते। उन्होंने विनेश का काफी नुकसान किया है, लेकिन जनता उसके साथ है। बेटी ने मेरे सपने पूरे किये।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/ 

Advertisementspot_img

Also Read:

रेलवे ने बजरंग-विनेश को दी बड़ी राहत, स्वीकार किया इस्तीफा, जारी किया था कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...