नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओलंपिक फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात उनका वज़न 52 किलो तक बढ़ गया था, जिसे 50 के दायरे में लाने के लिए विनेश ने रात भर एक्सरसाइज़ किया और पानी भी नहीं पिया था, इस वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया है।
ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली महिला बनीं थी विनेश
बता दें कि भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन उन्हें आज सुबह जब उनका वजन नापा गया तो उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। जिसके बाद उन्हें ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। विनेश फोगाट ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया वजन
इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि विनेश फोगाट का वजन तय मानक से ज्यादा था। जिसकी वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। संघ ने कहा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए रातभर एक्सरसाइज की और कम पानी पिया। लेकिन जब वजन कराया गया तो उनका वजह 100 ग्राम ज्यादा निकला।
अमेरिकी रेसलर सारा से होना था फाइनल मुकाबला
फाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डब्रांड से होना था। सारा ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सारा एन हिल्डब्रान्ड ने विश्व चैंपियनशिप में 2 सिल्वर मेडल और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
पीएम मोदी ने की हौसला अफजाई
वहीं विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी हौसला अफजाई की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि “विनेश आप चैंपियनों की चैंपियन हो, आप भारत का गौरव हो और हर भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हो। आज के वाकये से झटका लगा है, काश मैं यह बयान कर पाता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मुझे पता है कि आप फिर वापसी करेंगी। यह आपका स्वभाव है कि आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करती हैं। मजबूती से वापसी करो, हम सब आपके साथ हैं।”
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




