नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस पैरालंपिक में 1 सितंबर को प्रीति पाल ने इतिहास रचते हुए दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। प्रीति ने वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) मुकाबले में ये इतिहास रचा। जबकि निषाद कुमार ने हाई जंप (पुरुष वर्ग) T47 प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। पदक तालिका के लिहाज से भारत के अबतक 7 मेडल हो चुके हैं।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जीता दूसरा पदक
प्रीति ने 100 मीटर टी35 दौड़ में झंडा फहराने के बाद अब 200 मीटर टी35 मुकाबले में दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने यह दौड़ पूरा करने में 30.01 सेकंड का समय लगाया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय रिकॉर्ड है। प्रीति के इस पदक के चलते भारत के खाते में 6 पदक हो चुके हैं।
निषाद कुमार ने हाई जंप में लहराया परचम
पेरिस पैरालंपिक में पदकों की झड़ी में एक नाम निषाद कुमार का भी है जिन्होंने हाई जंप (पुरुष वर्ग) टी47 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 2.04 मीटर की इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। बता दें कि निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में भी सिल्वर मेडल जीता था। निषाद इस बार गोल्ड मेडल का लक्ष्य लेकर उतरे थे लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा।
प्रतियोगिता के पांचवे दिन का शेड्यूल
शूटिंग:
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन प्रिसीजन): (निहाल सिंह और अमीर अहमद भट) – दोपहर 12.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड): (निहाल सिंह और अमीर अहमद भट) – शाम 4.30 बजे
मिश्रित 25 मीटर SH1 पिस्टल (अंतिम): रात 8.15 बजे (यदि क्वालिफाई हुए तो)
एथलेटिक्स:
पुरुष डिस्कस थ्रो F56 (फाइनल): योगेश कथुनिया – दोपहर 1.35 बजे
पुरुष भाला फेंक F64 (फाइनल): संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल, संदीप – रात 10.30 बजे
महिला डिस्कस थ्रो F53 (फाइनल): कंचन लखानी – रात 10.34 बजे
महिला 400 मीटर टी20 (राउंड 1): दीप्ति जीवनजी – 11.34 बजे
तीरंदाज़ी:
मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल): रात 8.40 बजे
बैडमिंटन:
मिश्रित युगल SH6 (कांस्य पदक मैच): शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या सुमति सिवन बनाम सुभान/मर्लिना (इंडोनेशिया) – दोपहर 1.40 बजे
पुरुष एकल SL3 (स्वर्ण पदक मैच): नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ग्रेट ब्रिटेन) – दोपहर 3.30 बजे
पुरुष एकल SL4 (स्वर्ण पदक मैच): सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम लुकास मजूर (फ्रांस) – रात 9.40 बजे




