back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics: मैं इससे बेहतर थ्रो कर सकता हूं…विनेश ने देश के लिए जो किया है लोग उसे ना भूलें: नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने कहा है कि मैने भले ही 90 मीटर की दूरी को पार नहीं कर पाया है, लेकिन मुझे लगा था कि मैं फाइनल के दिन कर पाउंगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के वर्तमान में सबसे महान ओलंपियन नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में गोल्ड नहीं जीत पाने का मलाल है। ये चीज आप उनके इंटरव्यू में देख व सुन सकते हैं। भाला फेंक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि पदक अलग चीज़ है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे अंदर अभी और बेहतर थ्रो बाकी है। और जबतक मैं इसे हासिल नहीं कर लेता हूं। मुझे शांति नहीं मिलेगी।

नीरज चोपड़ा ने बनाया ये रिकॉर्ड

नीरज चोपड़ा ने वह कर दिखाया है जो ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा में किसी भी भारतीय ने नहीं किया है। ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज इकलौते भारतीय हैं। पेरिस ओलंपिक में गोल्ड नहीं जीत पाने का नीरज को अफसोस नहीं है।

सब भगवान के कृपा से जीते हैं- नीरज

नीरज चोपड़ा कहते हैं कि उन्होंने जब शुरुआत की थी तो वो ओलंपिक में जाने का सपना नहीं देखा था। उनके पास एथलीट जैसी ना तो काया थी और ना ही पृष्ठभूमि थी। नीरज आगे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि वो इस मुकाम तक कैसे आ गए। अभी तक यात्रा सही रही है। जो भी पदक आजतक जीते हैं मैने वो भगवान की कृपा से जीते हैं।

90 मीटर की दूरी जरूर पार करूंगा

नीरज आगे कहते हैं कि मैने भले ही 90 मीटर की दूरी को पार नहीं कर पाया है।लेकिन मुझे लगा था कि मैं फाइनल के दिन कर पाउंगा। लेकिन मैं नहीं कर पाया। नीरज चोपड़ा कहते हैं कि मैं ऐसा जरूर करूंगा। मैं अभी अपने शरीर की मौजूदा स्थिति के बावजूद खुद को आगे बढ़ा रहा हूं। हालांकि मुझे चोटिल होने का भी डर है।

विनेश ने देश के लिए जो किया है लोग उसे ना भूलें

वहीं विनेश फोगाट को लेकर नीरज चोपड़ा ने कहा कि हम सबको पता है कि मेडल मिलता तो बहुत अच्छा रहता। अगर मेडल ना मिले तो गले में एक कमी तो रह ही जाती है। मेडल नहीं मिलता है तो लोग आपको कुछ दिनों तक याद रखते हैं। जबतक आप पोडियम पर ना हों लोग आपको भूल जाते हैं। मुझे बस यहीं डर है। विनेश ने अपने देश के लिए जो किया है लोग उसे ना भूलें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...