back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024 में इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें, हॉकी समेत इन खेलों में हाथ लग सकती है निराशा

Paris Olypics 2024 Indian Team: पेरिस ओलंपक में भारत पिछले टूर्नामेंट से अधिक मेडल जीतने के इरादे से उतरेगा। पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा, सेखोम मीराबाई चानू समेत आधा दर्जन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें हैं

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपक 2024 में भारतीय एथलीट ने जीत के साथ आगाज किया है। इससे देश को उनसे उम्मीदें और बढ़ गईं हैं। टोक्यो ओलंपिक में सात गोल्ड मेडल जीतने के बाद इस आंकड़े को इस बार 10 तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 एथलीट्स भाग ले रहे हैं। इनमें से एथलेटिक्स के 29, निशानेबाजी के 21, हॉकी के 19 खिलाड़ी हैं। करीब 40 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में गए हैं। इस कारण इन एथलीट्स से मेडल की उम्मीद थोड़ी कम रह सकती है। देश को सबसे अधिक उम्मीदें पीवी सिंधु, टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा जैसी अनुभवी खिलाड़ियों होंगी। कई खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी ओलंपिक भी हो सकता है।

हॉकी टीम कर सकती है निराश

हॉकी टीम कुछ समय से अच्छे फॉर्म में नहीं है। टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना और लय बनाए रखना टीम के लिए बड़ा चैलेंज है। इसके अलावा टीम ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, आयरलैंड के साथ मुश्किल ग्रुप में है। यहां छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है।

इन खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन की संभावना कम

बॉक्सिंग में निकहत जरीन पहली बार ओलंपिक खेलने वाली हैं। शूटिंग में 21 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। हालांकि, उन्होंने ओलंपिक से पहले कुछ खास रिजल्ट नहीं दिए हैं। ऐसे में इनसे मेडल की उम्मीद कम है। तीरंदाजी में भी व्यक्तिगत इवेंट में भारत की अच्छी शुरुआत नहीं रही। कोई महिला तीरंदाज टॉप-10 में जगह नहीं बना पाई। हालांकि, टीम इवेंट में भारत ने क्वार्टर फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। ट्रैक एवं फील्ड एथलीट में अविनाश साबले ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ओलंपिक में उनका प्रदर्शन मेडल जीतने को पर्याप्त नहीं है। उनके प्रतिद्वंद्वी स्टीपलचेजर साबले अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर कर रहे हैं। इसके मद्देनजर अविनाश का फाइनल में पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि होगी। टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू चोट और खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। इस कारण उनके प्रदर्शन पर भी थोड़ा संशय बना हुआ है।

ये एथलीट्स बना सकते हैं देश का मान

भारत को पदक की सबसे अधिक उम्मीदें नीरज चोपड़ा से हैं। नीरज भले 90 मीटर की दूरी तक जैवलिन थ्रो नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन पीवी सिंधु, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी कमाल कर सकते हैं। शूटिंग में मनु भाकर और सौरभ चौधरी भी मेडल के मजबूत दावेदार हैं। पहली बार ओलंपिक खेलने वाली बॉक्सर निकहत जरीन और निशांत देव से मेडल की उम्मीद है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...