back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Paralympics 2024: तीसरे दिन भी लग सकती है पदकों की झड़ी, इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं उम्मीदें

भारत ने Paris Paralympics 2024 के दूसरे ही दिन 4 पदक जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है जिसमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल है। तीसरे दिन भी भारत के की जीत का सिलसिला बरकरार रह सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने केवल 2 घंटे में 4 पदक जीतकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। भारत की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज पदक पर अपना कब्जा जमाया। उम्मीद है कि भारत अपना विजयी रथ तीसरे दिन भी जारी रखेगा, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें।

दूसरे दिन रहा इन खिलाड़ियों का दबदबा

भारत के लिए लिए मेडल टैली ओपन करने की शुरुआत अवनि लखेरा (Avani Lekhara) ने की जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, तो वहीं मोना अग्रवाल (Mona Aggarwal) ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद बारी थी प्रीति पाल (Preethi Pal) की जिन्होंने 14.31 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर कांस्य पदक भारत के खाते में डाल दिया। इसके कुछ ही देर बाद ही एक खबर और आई। खबर थी कि मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने P1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है।

आज एक्शन में दिखेंगे ये खिलाड़ी, ये रहेगा शेड्यूल

पैरा बैडमिंटन

वुमेंस सिंगल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 12 बजे

मेंस सिंगल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 1:20 बजे

मेंस सिंगल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 2:40 बजे

मेंस सिंगल SH4 ग्रुप प्ले स्टेज- दोपहर 3:20 बजे

महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज- 4 बजे

शूटिंग 

मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (क्वालीफिकेशन)- स्वरूप महावीर उन्हालकर – दोपहर 01:00 बजे

वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (क्वालीफिकेशन)- रूबीना फ्रांसिस – दोपहर 03.30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

वुमेंस 500 मीटर टाइम ट्रायल C1-3 (क्वालीफिकेशन)- ज्योति गडेरिया – दोपहर 01.30 बजे

मेंस 1,000 मीटर टाइम ट्रायल C1-3 (क्वालीफिकेशन)- अरशद शेख – दोपहर 01.49 बजे

नौकायन

मिक्स्ड पीआर3 डबल स्कल्स (रेपेचेज)- भारत (अनीता और नारायण कोंगनापल्ले) – दोपहर 03.00 बजे

तीरंदाजी

वुमेंस कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 2)- सरिता देवी बनाम एलोनोरा सारती – शाम 07.00 बजे

वुमेंस कंपाउंड (1/8 एलिमिनेशन 8)- सरिता देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा – शाम 08.59 बजे

एथलेटिक्स

पुरुष जेवलिन थ्रो F57 (मेडल इवेंट)- प्रवीन कुमार – रात 10.30 बजे. 

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵