नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः अमन सहरावत पेरिस 2024 में भारत के लिए कुश्ती में पहला पदक जीतने की उम्मीद करेंगे। वह पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में उतरेंगे।
अमन ने गुरुवार को अपने पहले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों को तकनीकी श्रेष्ठता से जीता। हालांकि, वह समीफाइनल में जापान के रेई हिगुची से हार गए। एथलेटिक्स में, पुरुषों की 4×400 रिले टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अच्छी शुरुआत करने की कोशिश करेगी।
गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट के अयोग्य और रिटायरमेंट के बाद भारत की उम्मीदे सहरावत से है। बता दे की अमन सहरावत 21 साल के एशियाई चौंपियन ने राउंड ऑफ 16 में उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर उसको मात दी और अंतिम आठ मे पूर्व विश्व चौंपियन ज़ेलिमखान अब्कारोव को भी मात दी।
भारत का पेरिस ओलंपिक का 14वां दिन का शेड्यूल-
12:30 PM: गोल्फ – दीक्षा डागर और अदिति अशोक महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 में खेलेंगी।
2:10 PM: एथलेटिक्स – महिलाओं की 4×400 मीटर रिले हीट्स में भारत की ज्योतिका श्री डांडी, किरण पाहल, एम पूवम्मा राजू और विथ्या रामराज हिस्सा लेंगी।
2:35 PM: एथलेटिक्स – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले हीट्स में अमोज जैकब, राजेश रमेश, संतोष कुमार तमिलारासन और मुहम्मद अजमल वारीयाथोडी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।
11:10 PM: अमन सेहरावत, डरियन क्रूज और प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज के बीज पुरुषों के 57 किग्रा फीस्टाइल कुश्ती का कांस्य पदक मैच होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




