back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Olympics 2024: मुक्केबाजी में चीन से भारत चित, निकहत जरीन को वू यू से मिली हार

Olympics 2024 Boxing: पेरिस ओलंपिक में आज भारत को बॉक्सिंग में निराशा हाथ लगी। वहीं, उम्मीदों के अनुसार शूटिंग में मेडल हासिल हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय बॉक्सर निखत जरीन आज 50 किग्रा भार वर्ग के राउंड ऑफ-16 में हार गईं। उन्हें चीन की वू यू ने चित कर दिया। इस कारण निखत ओलंपिक से बाहर हो गईं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी को 5-0 के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। साथ ही भारतीय मुक्केबाज के मेडल लाने का सपना टूटा। निखत को पेरिस ओलंपिक 2024 में कड़ी चुनौती मिली। 

निखत को 5-0 से हराया

28 वर्षीय निखत को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराया गया। यह शिकस्त प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र पर ज़रीन की प्रभावशाली जीत के बाद हुई। पहले राउंड के बाद तीन कार्ड से पिछड़कर वह नॉर्थ पेरिस एरिना में 32 राउंड की अव्यवस्थित प्रतियोगिता में 5-0 से जीत गई।

लवलीना बोरगोहेन ने सुन्नीवा हॉफस्टैड को हराया था

दूसरी तरफ टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एक और मेडल के लिए अपने अभियान की शुरुआत बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार को 75 किग्रा के पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्नीवा हॉफस्टैड को 5-0 से हराया था। वैसे, उनका अगला मैच चुनौतीपूर्ण होगा। इसकी वजह है कि 04 अगस्त को क्वार्टर फ़ाइनल में उनका सामना चीनी मुक्केबाज ली कियान से है। यहां जीत से लवलीना के लिए कम-से- कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा।

ओलंपिक में निखत की पहली यात्रा थी

ओलंपिक में निखत ज़रीन की यह पहली यात्रा थी। गैर-वरीयता मिलने के बावजूद वो मेडल की प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि, उन्हें ड्रा का सामना करना पड़ा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन होने के कारण उनका जल्दी बाहर होना निराशाजनक था। टूर्नामेंट में पहले ज़रीन ने जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र को हराया था। यह मैच काफी रोमांच भरा था, लेकिन ज़रीन के दृढ़ संकल्प ने उन्हें राउंड ऑफ 16 में पहुंचा दिया था।

जरीन और बोरगोहेन थीं बेहद उम्मीदें

भारतीय मुक्केबाजी दल को जरीन और बोरगोहेन से बहुत उम्मीदें थीं। ज़रीन का सफर उम्मीद से पहले खत्म हो गया। बोरगोहेन ने ली कियान के खिलाफ आगामी मैच में भारत की पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵