back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, फाइनल में मिल गई जगह

पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती स्पर्धा में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किये जाने के बाद अब क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज फाइलन खेलेंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार का दिन भारतीयों के लिए काफी दुख भरा रहा। इस दिन भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्कवालीफाई कर दिया गया। विनेश फोगाट ने महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन मैच से पहले वजन जांच के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। 

क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज खेलेंगी फाइनल

पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती स्पर्धा में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किये जाने के बाद अब क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज की किस्मत खुल गई है। विनेश फोगाट ने लोपेज को ही सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश की थी। अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने उन्हें विनेश की जगह क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज को फाइनल की टिकट दे दी है। अब 50 किलो भारवर्ग में क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ेंगी।

विनेश फोगाट को किया गया अयोग्य घोषित

IOC के इस संबंध में बताया कि विनेश ने 50 किलो भारवर्ग में जापान की सुसाकी और यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की पहलवान गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अब उनकी जगह गुजमैन को फाइनल का टिकट दिया गया है।

50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक पाया गया भार

फाइनल की सुबह भार मापन में विनेश का वजन निर्धारित 50 किलो से 100 ग्राम अधिक पाया गया। जिसके बाद उन्हें फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। जबकि विनेश ने वजन कम करने के लिए रातभर ट्रेनिंग के साथ कम पानी पिया था। जिसके चलते उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अयोग्य घोषित होने के बाद अब विनेश फोगाट बिना मेडल के वतन वापस लौटेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

रेलवे ने बजरंग-विनेश को दी बड़ी राहत, स्वीकार किया इस्तीफा, जारी किया था कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस ने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵