नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन आज शूटिंग में भारत के निशानेबाज अर्जुन बाबुता मेडल हासिल करने से चूक गए। वह चौथे नंबर पर रहे। अर्जुन ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया, जो मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में उतरे थे। फाइनल में 8 शूटर भाग ले रहे हैं, जिसमें में से तीन निशानेबाजों को पोडियम पर फिनिश करने का मौका मिलना है। अर्जुन बाबुता क्वालिफिकेशन राउंड में 7वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन सीरीज में 630.1 का स्कोर किया था। पहली सीरीज में 105.7, दूसरी में 104.9, तीसरी में 105.5, चौथी में 105.4, पांचवीं में 104.0 और छठी सीरीज में 104.6 अंक पाए।
फाइनल में बाबुता का खेल
पहली सीरीज: 10.7, 10.2, 10.5, 10.4, 10.6, कुल: 52.4
दूसरी सीरीज: 10.7, 10.5, 10.4, 10.6, 10.4, कुल: 52.6
बाकी के शॉचट: 10.6, 10.8, 9.9, 10.6, 10.2, 10.7, 10.5, 10.1, 10.5, 9.5
बाबुता की उपलब्धियां
1. कोरिया (साल 2023) में एशियाई चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और देश के लिए ओलंपिक 2024 का कोटा स्थान।
2. काहिरा (साल 2022) में विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
3. चांगवोन (साल 2022) में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत और पुरुष टीम स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक।
4. चेंगदू (साल 2021) में वर्ल्ड विश्वविद्यालय खेल में 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक।




