back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी के बच्चों को मिड डे मील देने की तैयारी में योगी सरकार

Lucknow: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गरम पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर योगी सरकार काम कर रही है। मिड डे मील योजना की तर्ज पर एक समान मेन्यू रखने का निर्णय ले सकती है।

लखनऊ, हि.स.। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए गरमा-गरम पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर योगी सरकार काम कर रही है। राज्य सरकार मिड डे मील योजना की तर्ज पर एक समान मेन्यू रखने का निर्णय ले सकती है। प्रस्ताव के अनुसार सप्ताह में बच्चों को वही भोजन परोसा जाएगा जो मिड डे मील में प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को परोसा जाता है।

यह प्रस्ताव हाल ही में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हॉट कुक्ड मील योजना संबंधी राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में रखा गया। टास्क फोर्स के निर्णय के बाद अंतिम फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

इस तहर होगा फूड आवंटन

इस बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पीएम पोषण के अन्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित किचन में रसोइए द्वारा हॉट कुक्ड फूड तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाए। दो सौ मीटर की परिधि में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को समीपस्थ प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया जाए।

तैयार कुक्ड मील को आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने व बच्चों को वितरित व परोसने का दायित्व आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया जाए। दो सौ मीटर की परिधि में दो विद्यालय होने पर नजदीक स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाए।

मिड डे मील मेन्यू

प्रदेश में लगभग 65 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में स्थित हैं। ऐसे में इन्हीं विद्यालयों की रसोई में ही भोजन पकाया जाना है। इसलिए पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) के समरूप ही मेन्यू रखे जाने का प्रस्ताव है।

मेन्यू में सोमवार को रोटी, सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी एवं ताजा मौसमी फल होंगे। मंगलवार को चावल सब्जी युक्त दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी, गुरुवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी और शनिवार को चावल एवं सब्जी युक्त दाल परोसी जाएगी। हॉट कुक्ड फूड में मिलेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...