back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमपी-एमएलए कोर्ट में विजमा यादव दोषी करार, डेढ़ साल की सजा

प्रयागराज के प्रतापपुर से SP की विधायक विजमा यादव को एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने 22 साल पुराने मामले में आगजनी और हिंसा फैलाने के आरोप में दोषी करार देते हुए डेढ़ साल की सजा कोर्ट ने सुनायी है।

प्रयागराज, एजेंसी। प्रतापपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव से जुड़े 22 साल पुराने एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषी करार दिया है। कोर्ट ने विजमा यादव को डेढ़ साल की सजा सुनाई है, साथ ही एक लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने सजा सुनाने के बाद इस मामले में जमानत भी दे दी है।

आगजनी और हिंसा फैलाने के आरोप में दोषी करार
प्रयागराज के प्रतापपुर से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव को एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने 22 साल पुराने मामले में पुलिस टीम पर हमला करने, आगजनी और हिंसा फैलाने के आरोप में दोषी करार देते हुए डेढ़ साल की सजा कोर्ट ने सुनायी है। मामला 21 सितम्बर 2000 का है। जिसमे सहसों चौकी के पास दिन में दो बजे सड़क दुर्घटना में सात साल के आनंद उर्फ छोटू की मौत के बाद हिंसा भड़की थी। हिंसक भीड़ ने सड़क जाम कर असलहे लहराए थे, पथराव और आगजनी भी हुई थी। मामले में उस समय तैनात इंस्पेक्टर ने बयान दिया था कि विजमा यादव ने ही भीड़ को उकसाया था। कोर्ट ने सेवन सीएलए एक्ट, धारा 147, 341, 504, 353, 332 में विजमा यादव को दोषी करार दिया। जबकि धारा 307 से मुक्त कर दिया गया। पचास हजार के मुचलके पर विजमा यादव को अंतरिम जमानत भी मिल गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵