back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाल्मीकि जयंती पर CM योगी ने कानपुर को दी 5 अरब के योजनाओं की सौगात; कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले में आज लगभग पांच अरब की योजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही अनुसूचित वर्ग के लगभग 23 लाख मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कानपुर, हि.स.। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले में आज लगभग पांच अरब की योजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही अनुसूचित वर्ग के लगभग 23 लाख मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां आयोजित दो कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था।

SP विधायक अमिताभ बाजपेयी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया

भारतीय जतना पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग के लगभग 23 लाख मतदाताओं के अपने पक्ष में तैयार करने के साथ ही लोकसभा की जमीन तैयार करने में पूरी तरह जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी ने आज अपने हाथों से 2.60 अरब के 43 कार्यों का शिलान्यास एवं 2.40 अरब के 152 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यंमत्री की सुरक्षा को लेकर कानपुर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय है। उनकी सुरक्षा में कहीं कोई चूक नहीं छोड़ना चाह रहें है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाने के साथ ही अन्य गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री की जनसभा से पूर्व ही समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को घर में ही कैद कर दिया गया है। उनके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आज लगभग 12.40 मिनट पर साउथ क्रिकेट एकेडमी में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचें। यहां से वह कार्यक्रम स्थल डॉक्टर चिरंजी लाल इंटर कॉलेज पर पहुचें। कार्यक्रम स्थल पर 1 घंटा 10 मिनट रुक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ कई महात्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की।

यहां वह 17 जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। यहां से वह जेके समूह द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण कर। लगभग 3.10 मिनट पर हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...