back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने कहा- इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया ने देखी UP की ताकत, विकास की रफ्तार के लिए दिया ये फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़कर न्यू ऐज कोर्सेस को अपने यहां लागू करना होगा। आज का समय तकनीक का है।

गोरखपुर, हि.स.। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़कर न्यू ऐज कोर्सेस को अपने यहां लागू करना होगा। आज का समय तकनीक का है। इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल दो साइबर थाने थे। आज प्रदेश के हर जनपद में एक-एक साइबर थाना है। हर जिले में साइबर हेल्प डेस्क है। इनसे साइबर अपराधों पर लगाम लग रही है।

नए प्रशासनिक भवन का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें। आज गोरखपुर जोन की पुलिस ने इस दिशा में पहल करते हुए मदन मोहन मालयवीय विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है।

देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर यूपी में

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को खुद को उससे जोड़ना चाहिए। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में 14वें नंबर पर था। हमारी सरकार ने सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र के माध्यम से इसमें सुधार किया। साथ ही प्रशासनिक तंत्र को भी बाध्य किया कि वह तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए किए गए रिफॉर्म को धरातल पर उतारें। इसी का परिणाम है कि आज उप्र देश में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर है।

यूपी में युवा आबादी सबसे ज्यादा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल पेमेंट ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था लाकर प्रत्येक नागरिक के जीवन में एक नई क्रांति लाई है। देश में सबसे बड़ी युवा आबादी उत्तर प्रदेश के पास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन डिजिटल इंडिया का लाभ सबसे ज्यादा यहां के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम स्टार्टअप, पीएम मुद्रा, एक जिला एक उत्पाद और मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी योजनाओं से प्रदेश के युवाओं में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में तकनीक के माध्यम से शासन के योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं।

दुनिया ने देखा यूपी के इनोवेशन और पोटेंशियल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में 21-25 सितम्बर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया। इसमें 500 बायर्स आए थे। उसमें उत्तर प्रदेश के दो हजार से अधिक एग्जीबिटर्स भी उपस्थित हुए थे। जिनके माध्यम के दुनिया ने यूपी के इनोवेशन और पोटेंशियल को देखा। यही नहीं ट्रेड शो में लगभग चार लाख लोग घूमने और खरीदारी करने भी पहुंचे थे, जो ट्रेड शो की सफलता को दर्शाता है। योगी ने कहा कि समाज की आवश्यकता के अनुरूप हम अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाएं। इससे परिणाम सुखद होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि हमें समाज और सरकार की योजनाओं के सापेक्ष आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति जय प्रकाश पाण्डेय, विधायक फतेह बहादुर सिंह, बिपिन सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति हो गई है। 1994 बैच के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵