back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा: जीपीएस से लैस गाड़ियों से जाएगा प्रश्नपत्र, 14 दिन चलेगी परीक्षा

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क।यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परिक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। वहीं, अधिकारी भी परिक्षा को नकलविहीन बनाने में जुट गए हैं।इस बार जो भी गाड़ियां प्रश्न पत्र लेकर परिक्षा केंद्रों पर जाएंगी वो जीपीएस से लैस होंगी।माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बताया कि जिन गाड़ियों को प्रश्न पत्रों के लिए लगाया जाएगा उनका ब्योरा प्रयागराज में बोर्ड के कंट्रोल रुम में होगा और वहां से गाड़ियों के जीपीएस को ट्रैक किया जाएगा।

मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए 58 केंद्र

पिछले कुछ वर्षों से लगातार पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं, जिसे रोकने के लिए इस बार बोर्ड कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है,जिसके लिए प्रदेश भर में 58 केंद्र बनाए गए हैं।वहीं छात्राओं और दिव्यांगों के लिए स्वकेंद्र प्रणाली लागू रहेगी और सभी परिक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा।

हर पेज पर होगा बारकोड

नकल रोकने के लिए इस बार परिक्षा में बारकोड सिस्टम लागू होगा।पहली बार कापियों के हर पेज पर बारकोड होगा,उत्तर पुस्तिका भी रंगबिरंगे कलर की होंगी ताकि कोई भी छात्र दूसरे रंग के कागज के साथ परिक्षा केंद्र में प्रवेश ना कर सके।

42080 परिक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार यूपी बोर्ड की परिक्षा में 42080 परिक्षार्थी शामिल होंगे।जिसमें से हाइस्कूल में 22645 और इंटरमीडिएट में 19435 परिक्षार्थी शामिल होंगे। हाइस्कूल में छात्रों की संख्या 12110 और छत्राओं की संख्या 10529 है। वहीं इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 10735 और छात्राओं की संख्या 8527 है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 118 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 28 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

मुरादाबाद, हि.स.। जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि जनपद में समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त वित्तविहीन मान्यता प्राप्त...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...