back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India: नए लुक में ऐसे दिखेगा एयर इंडिया के विमान का अवतार, कंपनी ने साझा की तस्वीर

New Delhi: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने आज लोगो और लिवरी (आउटफिट) बदलने के बाद अपने विमान का पहला लुक साझा किया।

नई दिल्ली, हि.स.। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने आज लोगो और लिवरी (आउटफिट) बदलने के बाद अपने विमान का पहला लुक साझा किया। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने फ्रांस के टूलूज में एक पेंट की दुकान में खड़े अपने ए-350 विमान की तस्वीरें एक्स पोस्ट पर साझा की है। ये विमान आने वाली सर्दियों के दौरान भारत पहुंचेगा।

एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर तस्वीरें साझा कीं

एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि टूलूज़ में पेंट की दुकान पर हमारी नई लिवरी में मैजिस्टिक ए-350 का पहला लुक। हमारे ए-350 इन सर्दियों में देश पहुंचेंगे। एयर इंडिया ने नए लोगो को ‘द विस्टा’ नाम दिया था। एयरलाइन ने कहा था कि विमानों को नवीनीकृत करने के लिए (400 मिलियन डॉलर) 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के लोगो और लिवरी के लॉन्च के अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा था कि लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। इस दौरान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि हमारा परिवर्तनकारी नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनियाभर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

JDU नेता केसी त्यागी ने Air India को लगाई जमकर फटकार, अतिरिक्त किराया वापसी की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों रद्द होने और अन्य कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...