back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिलाओं को स्वरोजगार देने व स्वावलंबी बनाने में प्रदेश सरकार का प्रयास सराहनीय

धमतरी 14 मार्च ( हि. स.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च को आकाशवाणी एवं विभिन्न क्षेत्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश की महिलाओं के स्वावलंबन तथा स्वरोजगार के संबंध में चर्चा की। लोकवाणी का प्रसारण स्थानीय नगरपालिक निगम के सभाकक्ष में सुना गया। इसे सुनने के बाद महापौर विजय देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 मार्च की लोकवाणी को नारीशक्ति को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि कुरुद विकासखंड के ग्राम नारी में बिहान के तहत गठित महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं खिलेश्वरी, बसंती चक्रधारी, मरौद की सुनीता, ग्राम हंचलपुर की सुषमा सहित ग्राम भटगांव की महिला ने भी शासन की अलग-अलग योजनाओं के तहत गठित समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आय अर्जित करने के अपने अनुभव साझा किए। सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के लागू होने के जिला सहित प्रदेश में कुपोषण की दर में काफी कमी आई है, वहीं शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ घर बैठे मिल रहा है। लोकवाणी सुनने के बाद नगर की वरिष्ठ महिला सूर्यप्रभा चेटियार ने बताया कि प्रसारण में मुख्यमंत्री ने 2023 तक सभी घरों में पेयजल की उपलब्धता के लिए सुनिश्चित करने की बात कही, वह ऐतिहासिक निर्णय है। साथ ही कौशल्या मातृत्व योजना के लांच होने के बारे में भी मुख्यमंत्री ने बताया जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त मनीष मिश्रा, उपायुक्त पीएस सोम, पार्षद राजेश ठाकुर, चोवाराम वर्मा, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵