back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में रेल हादसा: गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे

दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्री सकुशल हैं। दक्षिण मध्य रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन विशाखापत्तनम से हैदराबाद आ रही थी। इस बीच छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार तड़के बीबीनगर के पास गोदावरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12727) के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्री सकुशल हैं। दक्षिण मध्य रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन विशाखापत्तनम से हैदराबाद आ रही थी। इस बीच छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद यात्रियों को निकाला

बेपटरी हुए डिब्बों को अलग कर यात्रियों को निकाला गया। यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 040 27786666 जारी किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे के कारण कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है। कुछ ट्रेनों को भुवनगिरी, बीबीनगर और घटकेसर रेलवे स्टेशनों पर रोका गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना स्थापना दिवस के लिए लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली, 02 जून (हि. स.)। तेलंगाना के स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों ने राज्य के लोगों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵