back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीसीबी ने आईसीसी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी हसनैन को अपना नया मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया

लाहौर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को आईसीसी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) फैसल हसनैन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। फैसल हसनैन ने जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। अब वे वसीम खान की जगह जनवरी से पद संभालेंगे। हसनैन ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान क्रिकेट में ये बेहद रोमांचक समय है और मैं पीसीबी में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम सामूहिक रूप से इस महान संस्थान की छवि, प्रतिष्ठा और प्रोफाइल को और बढ़ा सकें। पीसीबी अध्यक्ष राजा ने कहा फैसल विश्व क्रिकेट में एक परिचित व्यक्ति हैं। वह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिये भी काम कर चुके हैं। पीसीबी के लिए मेरे पास जो योजनाएं हैं, उनके साथ फैसल एकदम फिट होंगे क्योंकि वह उनका सही से उपयोग कर सकते हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵