back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते दिखाई देंगे यूसुफ पठान और सनथ जयसूर्या

रायपुर, 28 फरवरी (हि.स.) । यूसुफ पठान, नमन ओझा और विनय कुमार यहां के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 से 21 मार्च तक खेली जाने वाली अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लेजेंड्स टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे। श्रीलंका लेजेंड्स टीम ने भी सनथ जयसूर्या, रसेल अर्नाल्ड तथा उपुल थरंगा को अपने साथ जोड़ लिया है। इस टीम के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान हैं। इंडिया लेजेंड्स अपना पहला मैच पांच मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे जबकि श्रीलंका लेजेंड्स अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को विंडीज लेजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए करेंगे। चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है और क्रिकेटरों को आदर्श के रूप में देखा जाता है और इसलिए इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों के मन को प्रभावित करना और बदलना है। अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल द्वारा प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस सीरीज कमिश्नर हैं। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरूआत पिछले साल हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 11 मार्च को टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था और इसके चार मैचों का ही आयोजन हो सका था। अब इसके बाकी बचे मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवनिर्मित 65000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में खेले जाएंगे और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 50 फीसदी तक दर्शक स्टेडियम में आ सकेंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं : इंडिया लेजेंड्स: सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, एस. बद्रीनाथ और विनय कुमार। श्रीलंका लेजेंड्स: तिलकरत्ने दिलशान, सनथ जयसूर्या, फरवेज महरुफ, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, अजंता मेंडिस, चमारा कपुगेदेरा, उपुल थरंगा, चमारा सिल्वा, चिन्तका जयसिंह, धम्मिका प्रसाद, नुमान कुलशेखरा, रसेन कुलशेखरा, रसेल अर्नाल्ड, दुलांजना विजेसिंघे, मलिंदा वर्नपुरा। वेस्ट इंडीज लेजेंड्स: ब्रायन लारा, टिनो बेस्ट, रिडले जैकब्स, नरसिंह देवनारायणा, सुलेमान बेन, दीनानाथ रामनारायण, एडम सैनफोर्ड, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, रेयान आॅस्टिन, विलियम पर्किन्स और महेंद्र नागामुटू। दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स: जोंटी रोड्स, मोर्ने वान विक, गार्नेट क्रुगर, रोजर टेल्मैचस, जस्टिन केम्प, अल्वीरो पीटरसन, नैंटी हेवर्ड, एंड्रयू पुटिक, लूट्स बोसमैन, जैंडर डी ब्रुइन, थांडी ताशबाला, मोंडे जोंडेकी, मखाया एनटिनी और लॉयड नौरिस जोंस। इंग्लैंड के दिग्गज: केविन पीटरसन, ओवैस शाह, फिलिप मस्टर्ड, मोंटी पनेसर, क्रिस ट्रेमलेट, कबीर अली, गेविन हैमिल्टन, पॉल शोफिल, जोनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड, जेम्स ट्रेडवेल, जेम्स टिंडल और डैरेन मैडी। बांग्लादेश लेजेंड्स: खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मसूद, हनन सरकार, जावेद उमर, रजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर। एमडी.शरीफ, मुश्फिकुर रहमान और मामून राशिद। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵