back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WTC 2025 Final: WTC फाइनल ड्रॉ या रद्द होने पर कौन बनेगा चैंपियन? जानें पूरा समीकरण

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final 2025) का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final 2025) का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। ये मैच 11 जून 2025 से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्‍ट्रेलिया टीम पिछली बार भारत को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। वहीं, टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहली बार इस ख़िताब को जीतने के इरादे से उतरेगी। 

साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC के फाइनल में पहुंची है। दो बार फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम को इस बार तीसरे पायदान पर रहना होगा। 11 जून से शुरु होने वाले इस मुकाबले में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि अगर ये फाइनल मुकाबला ड्रॉ या कैंसिल होता है तो ट्रॉफी पर कब्जा कौन सी टीम करेगी?

कौन सी टीम बनेगी विजेता?

इस खिताबी मुकाबले में बारिश खलल बनती है तो या किसी और वजह से ये फाइनल मुकाबला कैंसिल जाता है या फिर दोनों टीमें के बीच मैच ड्रॉ हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि, WTC के फाइनल के लिए ICC ने 16 जून के रूप में एक्‍स्‍ट्रा डे रखा है। यानि अगर बारिश की वजह से मैच रुकता है तो इसे एक दिने लिए बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में मैच का रिजल्ट आने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

कैसा रहेगा लॉर्ड्स का मौसम?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताबी मुकाबला 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। लॉर्ड्स में पहले और आखिरी दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, 5 दिन के भीतर भी बारिश होना बताया गया है। इसके चलते मैच में खलल पड़ सकता है।

कितनी मिलेगी इनामी राशि?

अब सवाल है कि फाइनल जीतने वाली टीम को इनाम के तौर पर कितनी राशि मिलेगी। तो इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम खूब मालामाल होगी। WTC का फाइनल जीतने वाली टीम को 30 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी, जो IPL 2025 से 10 करोड़ रुपये अधिक है। जबकि, उपविजेता टीम को 18 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर दोनों टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनती हैं तो ये इनामी राशि दोनों में बराबर बांट दी जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵