back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WTC 2023-2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कौन मारेगा एंट्री, श्रीलंका कर सकती है बड़ा फेरबदल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए 9 टीमें भिड़ रही हैं, हालांकि कोई 2 टीम ही होंगी जो फाइनल में जाने का सपना पूरा कर पाएंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत को बढ़त।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे-जैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लड़ाई कड़ी होती जा रही है वैसे वैसे ही इस बात की चर्चा भी तेज हो चली है कि कौन सी टीम फाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। टॉप 3 टीम में भले ही इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हो, लेकिन श्रीलंका को कम आंकना समझदारी नहीं होगी।

टॉप 3 टीमों में है कड़ी टक्कर

टेबल टॉपर की बात करें तो भारतीय टीम 68.52% जीत प्रतिशत के साथ फाइनल में जाने की मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। अभी टीम इंडिया को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 मैच खेलने है जिसमें से 7 मैच जीतकर टीम इंडिया अपना टिकट पक्का कर सकती है। जबकि ऑस्ट्रेलिया टेबल में 62.50% के साथ नंबर 2 पर है, अभी ऑस्ट्रेलिया को बार्डर-गावस्कर सीरीज में भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया उपल्बध 84 पाइंट्स में से 47 पाइंट्स अर्जित कर लेती है तो टॉप 2 में अपना स्थान बरकरार रख सकती है। तीसरे नंबर की टीम न्यूजीलैंड के रास्ते मुश्किलों भरे हो सकते हैं। न्यूजीलैंड को अभी 8 टेस्ट खेलने हैं जिसमें से उपलब्ध 96 पाइंट्स में से उन्हें कम से कम 65 पाइंट्स प्राप्त करने हैं।

श्रीलंका कर सकती है बड़ा उलटफेर

न्यूजीलैंड और श्रीलंका का जीत प्रतिशत एक समान होने की वजह से अभी कहना मुश्किल होगा कि कौन सी टीम उन्नीस साबित होगी और कौन सी बीस, हालांकि न्यूजीलैंड को किसी टीम से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है तो वह श्रीलंका ही है। श्रीलंका को उपलब्ध 108 पाइंट्स में से 60 पाइंट्स प्राप्त करने ही होंगे।

बाकी टीमों की राह मुश्किल

साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला फाइनल में पहुंचने के लिए नहीं बल्कि एक दूसरे से आगे निकलने के लिए है। इनमें से साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत सबसे अधिक 38.89% है, जो कि बहुत कम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल हार का दर्द किया बयां, कहा- “मैं टूट चुका था..संन्यास लेने का मन था”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...