back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: World Cup की प्राइज मनी का ऐलान, विनर टीम होगी मालामाल,उपविजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपए

ICC World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। ज्यादातर स्टेडियम में सीटें बुक हो गईं हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी की घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप (World Cup) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। इससे पहले ज्यादातर स्टेडियम में सीटें बुक हो गईं हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी की घोषणा की है। आईसीसी (ICC) के अनुसार भारत में होने वाले विश्व कप 2023 के लिए कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (82.93 करोड़ रुपए) की घोषणा की गई है।

विजेता टीम को मिलेंगे 33.18 करोड़ रुपए

आईसीसी के मुताबिक वर्ल्ड कप के विजेता को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल में से 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 33.18 करोड़ रुपए मिलेंगे। 19 नवंबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले की उपविजेता टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 16.59 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रुप स्टेज गेम जीतने पर भी राशि मिलेगी

ग्रुप स्टेज में सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी। इसमें टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप स्टेज गेम जीतने पर भी पुरस्कार राशि दी जाएगी। टीमों को हर जीत के लिए 40000 अमेरिकी डॉलर यानी 33.17 लाख रुपए मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के अंत में जो टीमें नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रहेंगी, उनमें से हर को 100000 अमेरिकी डॉलर यानी 82.94 लाख रुपए मिलेंगे। ऐसी 6 टीमें होंगी।

वर्ल्ड कप में 10 टीमें करेंगी प्रतिभाग

वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण में 10 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। मेजबान होने के कारण भारत पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सुपर लीग से आगे बढ़े। वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए श्रीलंका और नीदरलैंड को क्वालीफायर में बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। टूर्नामें 10 जगहों पर होगा। कुल 48 मैच होंगे। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵