नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से मात दी। वनडे श्रृंखला में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के यह लगातार 12 वीं जीत थी। मैच के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू के बीच मैदान पर बवाल देखने को मिली।
भारतीय पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटना घटी, जब पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की ओर घूरना शुरू कर दिया। इस घटना ने मैदान पर हलचल पैदा कर दी और मैच के दौरान तनाव बढ़ा दिया।
दोनों कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया
इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय पारी में प्रतिका रावल ने 31 और स्मृति मंधाना ने 23 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई हरलीन देओल ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आईं, जिन्होंने 34 गेंदों में 19 रन बनाए।
क्या है पूरा मामला
भारतीय पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गेंद को सामने खेला। पाकिस्तान की गेंदबाज नशरा संधू ने गेंद को रोकते हुए हरमनप्रीत की ओर थ्रो की एक्टिंग की और घूरने लगी। इस पर हरमनप्रीत ने आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि उन्हें घूरते हुए हल्की मुस्कान के साथ कुछ कहा। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ
इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था। यह कदम पुरुष क्रिकेट में पहले देखने को मिला था, जब एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत ने इस परंपरा को जारी रखा।
अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा भारत
बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 248 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने अपने 10 ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें सदफ शम्स, आलिया रियाज और नतालिया परवेज शामिल थीं। इस जीत के साथ भारत महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुँच गया।





