back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वुड्स का 2002 सीजन का चर्चित पटर नीलाम होगा

न्यूयॉर्क, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स के 2002 सीजन के पटर को गोल्डन एज गोल्फ ऑक्शन में सूचीबद्ध किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि यह पटर पिछले साल सितंबर में इसी तरह की नीलामी में 2001 सीजन के पटर को मिले 155,000 डॉलर से बेहतर बोली हासिल करेगा। पटर के साथ इसका निर्माण करने वाले स्कॉटी कैमरून का एक पत्र भी है। पत्र में कहा गया है, पटर को टाइगर वुड्स के लिए एक बैकअप के रूप में बनाया गया था। यह एक तरह से दुर्लभ पटर है। 15 बार के मेजर चैंपियन और 82 बार के पीजीए टूर विजेता वुड्स को एक सीजन में अपने पीजीए टूर अभियान के लिए तीन स्कॉटी कैमरून पटर मिलते थे। वुड्स के पुराने पटर ऑनलाइन नीलाम किए जा रहे हैं क्योंकि यह गोल्फिंग स्टार अपने करियर के अंतिम मोड़ में प्रवेश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि वुड्स ने इस साल फरवरी में हुए सड़क हादसे के बाद से किसी गोल्फ इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵