डुनेडिन, 9 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में अपनी टीम की लगातार दूसरी हार से निराश हैं। न्यूजीलैंड में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से 12 रन की करारी हार के साथ करने के बाद 2017 की चैंपियन वेस्टइंडीज से सात रन से हार गई थी। इंग्लैंड को अब शीर्ष चार में जगह बनाकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा और वह अगले मैच में सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमें अब नॉकआउट मानसिकता रखने की जरूरत है, क्योंकि अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप की हमारी उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें हर मैच जीतने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, उम्मीद है कि यह खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा, ताकि अगले मैच में हम बेहतर करें, इस समय हम इस टूर्नामेंट में जीवन के लिए लड़ रहे हैं। इस समूह में बहुत अनुभव है। हम पहले दो मैच हार चुके हैं और हम जानते हैं कि हम हार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अगला मैच जीत रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम एक फिल्डिंग समूह के रूप में निर्धारित मानकों को जानते हैं और हमें बेहतर होना होगा। –आईएएनएस आरजे/एएनएम




