back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 4 विकेट, भारत ने कसा शिकंजा (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला टीम ने यहां कारारा ओवल में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन पर घोषित की जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 143 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 234 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स तक एलिसे पेरी 98 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 और एश्ले गार्डनर 34 गेंदों पर एक चौके के सहारे 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर को अबतक दो-दो विकेट मिला है। पारी घोषित करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को बेथ मूनी (4) के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद एलिसा हेली और कप्तान मेग लेनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े लेकिन झूलन ने हेली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेली ने 66 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद लेनिंग भी आउट हो गईं और 78 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिर वस्त्राकर ने ताहिला मैक्राग्थ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया जिन्होंने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाए। इससे पहले, भारत ने आज पांच विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और दीप्ति शर्मा ने 12 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई। दोनों सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कैंपबेल ने तानिया को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तानिया 75 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पूजा वस्त्राकर 48 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिर दीप्ति भी अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और 167 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके कुछ देर बाद भारत ने पारी घोषित करने का फैसला लिया। भारत की पारी में झूलन सात और मेघना सिंह दो रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेरी, स्टेला कैंपबेल और सोफी मोलिनेयुक्स को दो-दो विकेट मिले जबकि गार्डनर ने एक विकेट लिया। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵