back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Sharma के इस फैसले से एक झटके में पलट जाएगा 36 साल पुराना रिकार्ड, न्यूजीलैंड कर सकती है कारनामा

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अगर न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की तो एक झटके में टूट जाएगा 36 साल पुरान रिकार्ड।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कोच गौतम गंभीर समेत सारे क्रिकेट फैंस को हैरान कर गया। लगातार बारिश होने के कारण बेगलुरु की पिच में नमी थी। ऐसे में गेंदबाजी करना सही फैसला हो सकता था। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत 46 रन के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने भी माना कि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला आत्मघाती साबित हो रहा है।

रोहित के फैसले से पलट जाएगा इतिहास

चूंकि भारत की स्थिति पहले टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड की तुलान में थोड़ी कमजोर है जिसे देख कर लगता है कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में आगे दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीतने में कामयाब रहता है तो यह 36 साल बाद पहला ऐसा मौका होगा। मेहमान टीम ने भारत दौरे पर आखिरी मुकाबला साल 1988 में जीता था। इसके बाद से न्यूजीलैंड कभी भी भारत में मैच नही जीत सका है। अगर ये मैच किवियों के पाले में गया तो इसमें रोहित शर्मा के टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने के फैसले का अहम योगदान होगा।

न्यूजीलैंड की जीत भारत के लिए सेटबैक होगा

हालांकि क्रिकेट में कुछ भी संभव है लेकिन भारत की हार टीम इंडिया के लिए चिंतन का विषय होगी। कोच गौतम गंभीर ने विश्व कप जीतने के बाद अच्छे नोट पर कोचिंग का जिम्मा संभाला था लेकिन उनके पहले एकदिवसीय मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने क्लीन स्वीप किया लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहले ही टेस्ट में हथियार डाल दिए। अगर न्यूजीलैंड जीता तो गौतम गंभीर के लिए कभी न भूल पाने वाला मुकाबला होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...