back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंबलडन : सेरेना चोट के कारण पहले दौर में रिटायर हुई

लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। सेरेना का पहले दौर में बेलारूस की अलियाकसांद्रा सासनोविच से मुकाबला था। दोनों के बीच पहला सेट 3-3 की बराबरी पर था कि तभी सेरेना फिसल गईं और उन्हें सातवें गेम में रिटायर होना पड़ा। सेरेना ने पांचवें गेम में फिजियो की मांग की थी और उन्हें मेडिकल टाइम आउट मिला। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में वापसी की लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया। सेरेना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, पैर में चोट के कारण मैच से हटना दिल दुखाने वाला है। मैं प्रशंसकों और टीम का अभार व्यक्त करती हूं, जो कोर्ट में थे। सासनोविच ने कहा, यहां का माहौल बहुत अच्छा था और मैं सेंटर कोर्ट में पहली बार खेल रही थी। लेकिन मुझे सेरेना के लिए दुख हुआ। वह एक चैंपियन हैं। टेनिस में ऐसा होता है लेकिन मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵