back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंबलडन : 20वें ग्लैंड स्लैम के साथ जोकोविच ने की फेडरर, नडाल की बराबरी (लीड-1)

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के नम्बर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ग्रास कोर्ट पर अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित करते हुए रविवार को विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। जोकोविच ने सेंटर कोर्ट की घास खाकर इस सफलता का जश्न मनाया। जोकोविच ने फाइनल मुकाबले में इटली के मातेओ बेरेटीनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से हराया। यह उनका करियर का 20वां ग्लैंड स्लैम है। विंबलडन में यह उनका छठा खिताब है। अब वह सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में स्विस सुपरस्टार रोजर फेडरर और स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल की बराबरी पर आए गए हैं। बेरेटेनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। जोकोविच ने छह विंबलडन के अलावा नौ बार आस्ट्रेलियन ओपन, तीन बार अमेरिकी ओपन और दो बार फ्रेंच ओपन जीता है। वह आधुनिक एटीपी टूर पर सभी बिग टाइटल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं – यानी, सभी चार ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट, सभी नौ एटीपी मास्टर्स इवेंट और एटीपी फाइनल। विशेष रूप से, वह ओपन एरा में दोहरा करियर ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी होने के साथ-साथ करियर गोल्डन मास्टर्स को पूरा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं, जो उन्होंने दो बार किया है। इस साल शानदार फार्म में चल रहे बेरेटेनी ने जोकोविच को चौंकाते हुए पहला सेट जीत लिया लेकिन इसके बाद सुपर नोवाक ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया और लगातार तीन सेट अपने नाम करते हुए खिताब तक पहुंच गए। जोकोविच ने शुक्रवार रात एक और विंबलडन खिताब के बारे में कहा था, मेरे लिए यह सब कुछ होगा। इसलिए मैं यहां हूं। इसलिए मैं खेल रहा हूं। मैंने कल्पना की थी कि मैं लंदन आने से पहले एक और ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के लिए लड़ने की स्थिति में हूं। मैंने खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखा। ऑल इंग्लैंड क्लब में सातवें फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच, रोजर फेडरर के बाद 30 ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं। फेडरर 31 मौकों पर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं। ऐसा लगता है कि 34 वर्षीय जोकोविच, फेडरर और नडाल दोनों से आगे निकल जाएंगे क्योंकि वह सभी प्रकार की सतहों पर खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट दिखते हैं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵