back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या आप हमारी आईपीएल आय के हिस्से से चार्टर्ड प्लेन करेंगे : लिन ने सीए से कहा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने कहा है कि उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से आईपाएल-14 की समाप्ति के बाद उन्हीं पैसों से चार्टर्ड प्लेन किराए पर लेने को कहा है, जो उसे आईपीएल में खेलने के बदले खिलाड़ियों को मिलने वाली फीस के एक हिस्से के रूप में मिलता है। लिन ने न्यूज कॉर्प मीडिया को बताया, मैंने यह संदेश भेजा है कि जैसा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 प्रतिशत लेता है, क्या ऐसा हो सकता है कि आईपीएल खत्म होने के बाद हम इस पैसे को चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च कर सकें। इससे पहले,ोस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वतन लौटने के लिए अपनी खुद की व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि उन्होंने निजी तौर पर भारत की यात्रा की है। द गार्जियन ने मॉरिसन के हवाले से लिखा है, उन्होंने निजी तौर पर वहां की यात्रा की है। यह एक ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं था। वे अपने संसाधनों के तहत हैं और वे उन संसाधनों का भी उपयोग करेंगे, मुझे यकीन है। उन्हें अपनी व्यवस्था के अनुसार ऑस्ट्रेलिया लौटना होगा। मॉरिसन ने भारत से प्रत्यक्ष उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की । इस घोषणा के तहत वाणिज्यिक और सरकार की प्रत्यावर्तन सेवाएं और देश से कनेक्टिंग उड़ानों का उपयोग 15 मई तक नहीं किया जा सकेगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को नहीं मिलेगी SRH की कप्तानी, बल्कि ये विस्फोटक बल्लेबाज संभालेगा कप्तानी की कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...