back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDW vs NZW: वर्ल्ड कप सेमीफाइल में किससे होगी भारत की भिड़ंत? हर हाल में जीतना होगा यह मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत की स्‍टार प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा लक्ष्‍य रखा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर ली। 23 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल एकेडमी में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 53 रनों से हराया और जीत के साथ शानदार रास्ता तय किया।

बारिश के कारण मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम केवल 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी। इससे भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले ही ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे, जबकि न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान बाहर रहे।

लगातार 3 हार ने बिगाड़ा गणित

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार जीत के साथ की थी, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया। लेकिन साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से लगातार तीन हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड पर जीत ने भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं। अब टीम 26 अक्टूबर को लीग स्टेज के आखिरी मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

भारतीय महिला टीम अपना सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। हालांकि, सेमीफाइनल में उनका प्रतिद्वंद्वी अभी तय नहीं हुआ है। लीग में भारत चौथे स्थान पर है, भले ही वे बांग्लादेश को आखिरी मैच में हराएँ। सेमीफाइनल में भारत को अंकतालिका में शीर्ष टीम से भिड़ना होगा।

सेमीफाइनल में भारत की किससे होगी भिड़ंत?

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 25 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले का विजेता भारत सेमीफाइनल में भिड़ेगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 11 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर है। यदि यह मुकाबला बारिश या किसी कारण से रद्द होता है, तब भी ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बना रहेगा और भारत सेमीफाइनल में उसका सामना करेगा।

कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से जो टीम अंकतालिका में शीर्ष पर फिनिश करेगी, वही भारत सेमीफाइनल में भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल का मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, जिसमें इंग्लैंड की टीम शामिल रहेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन

बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धुआंधार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की जबरदस्त साझेदारी बनाई, जिसमें मंधाना ने 109 और प्रतीका ने 122 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 76 रन की तेज पारी खेलकर भारत को 49 ओवर में 340/3 का विशाल स्कोर दिलाया।

भारत के सामने है ये चुनौती 

संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम कभी लय पकड़ नहीं पाई। ब्रूक हैलीडे (81) और इसाबेला गेज (65) ही टिक पाईं। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम अब अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब के करीब पहुंच गई है और सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵