नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । दुबई में रविवार को खेले गए चैंपियन ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलेंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान समेत टीम के स्टार बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। चैंपियन ट्रॉफी हासिल करने वाली रोहित एंड कंपनी के 11 धुरंधर खिलाड़ी न केवल क्रिकेट की पिच पर, बल्कि कमाई और नेटवर्थ के मामले में भी आगे निकल चुके हैं।
रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फार्म में दिखी । इस दौरान शुरुआत से लेकर अंत तक टीम एक भी मैच नहीं हारी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खिलाड़ियों की कमाई कितनी होगी? और किस खिलाड़ी की कुल कितनी नेटवर्थ है? नहीं जानते तो हम आपको यहां इन खिलाड़ियों की कमाई और नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।
ग्रेड-ए+ कॉन्ट्रैट में शामिल खिलाड़ी
टीम इंडिया के धुंरधर खिलाड़ी विरोट कोहली की बात करें तो इनकी सबसे ज्यादा नेटवर्थ है, जो BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के तहत आते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 1050 करोड़ रुपये है। कप्तान रोहित शर्मा भी BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ी हैं और जिन्हें वार्षिक 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं। रोहित की नेटवर्थ करीब 214 करोड़ रुपये है।
वहीं, अनुभवी ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये है। टीम इंडिया के विकेट कीपर और बल्लेबाज के एल राहुल की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है। इसी सूची में अगला नाम ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या का आता है। हार्दिक को प्रतिवर्ष करीब 5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 94 करोड़ रुपये है।
ग्रेड-ए कॉन्ट्रैट में शामिल खिलाड़ी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ग्रेड-ए कॉन्ट्रैट है। जिन्हें हार्दिक पंड्या की तरह 5 करोड़ रुपये बीसीसीआई से सेलरी के रूप में मिलते हैं। शमी की संपत्ति करीब 55-60 करोड़ के आसपास है। वहीं, श्रेयर अय्यर ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया है। टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की नेटवर्थ लगभग 58 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा अक्षर पटेल की नेटवर्थ लगभग 50-60 करोड़ के आसापास है। वहीं, टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की कुल संपत्ति करीब 34 करोड़ रुपये है। जबकि कुलदीप यादव की संपत्ति तकरीबन 32 करोड़ रुपये है। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी इसी सूची में हैं। ये करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।




