नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । IPL 2025 कल यानी 17 मई से दोबारा शुरु होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य टकराव के चलते बीसीसीआई ने बीच में ही स्थगित कर दिया है। इसे अब फिर से शुरु किया जा है। टूर्नामेंट को फाइनल 25 मई को खेला जाना तो लेकिन, वह अब 3 जून को खेला जाएगा। इस बीच, आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड यानी CWI ने बड़ा फैसला किया है।
GT और RCB के लिए राहत भरी खबर
आईपीएल के दोबारा शुरु होने के मध्य नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल जारी होने के बीच वेस्टइंडीज की टीम को दो वनडे सीरीज खेलनी हैं, लेकिन क्रिकेट वेस्टइंडीज ने निर्णय लिया है कि उनके खिलाड़ी IPL 2025 के बाकी बचे मुकाबलो में खेल सकते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला गुजरात टाइटन्स(Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) जैसी टीम के लिए राहत देगा, क्योंकि इनके विदेशी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी के कारण IPL 2025 के बाकी बचे सीजन से बाहर होने वाले थे।
इन दोनो प्लेयर्स की टीम को जरुरत
वहीं, अगर हम दोनों टीमों के बात करें तो GT और RCB के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें काफी ज्यादा है और उन्हें शेरफन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड जैसे घातक खिलाड़ियों की जरूरत होगी, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ प्रभावशाली पारियां खेली हैं। GT और RCB दोनों को लीग स्टेज के बाद अपने कुछ विदेशी प्लेयर्स की कमी खलेगी। बता दें कि, IPL के 18वें सीजन के बाकी बचे मैच 17 मई से दोबारा शुरू हो रहे हैं। कुछ दिन के लिए BCCI ने इस लीग को पोस्टपोन कर दिया था। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था, लेकिन अब 3 जून को खेला जाएगा।
CWI ने अपने बयान में क्या कहा-
आईपीएल के बाकी मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाडि़यों के खेलने के संशय पर और 21 मई से 3 जून तक आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी वनडे दौरे को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बया न कहा कि, क्रिकेट वेस्टइंडीज इसे एक असाधारण और अप्रत्याशित स्थिति के रूप में स्वीकार करता है। हालांकि, हम अपनी प्रतिभा की गहराई और गुणवत्ता पर भरोस हैं और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी टीम को मैदान में उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इन 8 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 को चुना गया-
वेस्टइंडीज खिलाड़ी में से शेरफन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड ही नहीं, बल्कि आंद्रे रसेल (KKR ), सुनील नरेन (KKR ) और रोवमैन पॉवेल (KKR ), निकोलस पूरन (LSG), शमर जोसेफ (LSG) और शिमरोन हेटमायर (RR) भी आईपीएल का हिस्सा हैं। इन 8 खिलाड़ियों में से केवल 3 खिलाड़ियों को आगामी वनडे सीरीजों के लिए चुना गया था। इनमें, रदरफोर्ड, शेफर्ड और जोसेफ का नाम शामिल है।




