back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमें पांच या छह टीमों के साथ महिला आईपीएल शुरू करने की जरूरत है : मंधाना

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना है कि पांच या छह टीमों के साथ महिला आईपीएल को शुरू करना चाहिए। मंधाना हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट से वापस लौटी हैं। उन्होंने वहां सात मैचों में 27.83 के औसत से 167 रन बनाए थे। मंधाना इसके साथ ही इंग्लैंड में किया सुपर लीग में वेस्टर्न स्टोर्म के लिए खेली थीं तथा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट का प्रतिनिधित्व किया था। मंधाना ने रविचंद्रन अश्विन के यू-ट्यूब चैनल में कहा, पुरुष और महिलाओं के लिए समान संख्या में राज्य हैं। जब उन्होंने पुरुष आईपीएल शुरू किया तो समान ही राज्य रखे, लेकिन समय बितने के साथ ही गुणवत्ता का स्तर बढ़ता रहा। आईपीएल जो आज है वो 10-11 साल पहले नहीं था। मेरे ख्याल से महिला क्रिकेट के लिए भी यह समान है। उन्होंने कहा, हमारे पास समान लड़कियां हैं जो क्रिकेट खेलती हैं। फिलहाल हमारे पास पांच या छह टीमें हैं जिनके साथ शुरूआत की जा सकती है और एक या दो साल बाद आठ टीमों के साथ इसका आयोजन हो सकता है। लेकिन जब तक हम शुरू नहीं करेंगे हमें पता नहीं चलेगा। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि आईपीएल जैसे किसी टूर्नामेंट के बिना भारत में महिला क्रिकेट की मजबूती पर बात नहीं की जा सकती है। मंधाना ने कहा, हमेशा इस बारे में चर्चा नहीं कर सकते कि यहां कोई मजबूती है या नहीं। हमारे पास ऐसा कोई टी20 टूर्नामेंट नहीं है जिसमें छह टीमें हिस्सा लेती हो, इसलिए हम नहीं बता सकते कि मजबूती है या नहीं। उन्होंने कहा, पांच या छह टीम के साथ हम आराम से बढ़ सकते हैं लेकिन आठ टीमों को लेकर मैं अभी भी यकीन से नहीं बोल सकती। हालांकि, मुझे लगता है कि हमें पांच या छह टीमों के साथ शुरू करने की जरूरत है जिससे जल्द ही आठ टीमें भी आ जाएं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को नहीं मिलेगी SRH की कप्तानी, बल्कि ये विस्फोटक बल्लेबाज संभालेगा कप्तानी की कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...