back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हम खिलाड़ियों को जल्दी और सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए बीसीसीआई के आभारी हैं : निक हॉकले

मेलबर्न, 17 मई (हि.स.)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आभारी हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव से अपने घरों तक सुरक्षित और जल्दी पहुंचें। कोरोनो संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीज़न को 4 मई को निलंबित कर दिया गया था और पूरा ऑस्ट्रेलियाई दल भारत से यात्रा प्रतिबंधित होने के कारण मालदीव चला गया था। मालदीव में फंसे ऑस्ट्रेलियाई दल के अड़तीस सदस्यों ने सोमवार को घरेलू जमीन पर पैर रखा। एक ऑस्ट्रेलियाई दैनिक समाचार पत्र से बातचीत में हॉकले ने कहा,"हम खुश हैं। हम खिलाड़ियों को जल्दी और सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए वास्तव में बीसीसीआई के आभारी हैं। जब से खिलाड़ी स्वदेश आये हैं, मैंने उनसे बात नहीं की है, लेकिन जाहिर है कि हम टेक्स्ट एक्सचेंज में हैं और मुझे यकीन है कि वे बहुत राहत महसूस करेंगे और बीसीसीआई की बहुत सराहना करेंगे।" हॉकले वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला को लेकर भी आशान्वित हैं। उन्होंने कहा,"हम हर दौरे की योजना बनाते हैं जैसे पहले बनाये जाते रहे हैं। वेस्टइंडीज से पहले हमारे पास थोड़ा समय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक-दूसरे का समर्थन करने की आवश्यकता होगी, हमने पिछली गर्मियों में देखा है, भारत के साथ यहां कितनी शानदार श्रृंखला थी। हम दुनिया भर के अन्य क्रिकेटिंग देशों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ते कोविड -19 मामलों के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला को रद्द कर दिया था। नतीजतन, ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंकतालिका में अपने अंक बढ़ाने का मौका नहीं मिला। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...