back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन न किए जाने पर वार्नर बोले, टीम के साथ मेरा सफर समाप्त

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर का सफर आखिरकार खत्म हो गया। उन्हें आगामी सत्र से पहले मेगा नीलामी के लिए मुक्त कर दिया गया। इसके बाद, वार्नर ने अपने सभी प्रशंसकों और समर्थकों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राशिद खान और केन विलियमसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हैदराबाद के साथ सफर समाप्त। एक प्रशंसक ने वॉर्नर से इंस्टाग्राम पर पूछा कि क्या वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहेंगे अगर वे उन्हें रिटेन करते हैं तो, इस पर वार्नर ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, वे नहीं करेंगे और इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। आईपीएल के दूसरे फेस के दौरान, सनराइजर्स हैदराबाद वार्नर को कप्तानी से हटा दिया था और फिर प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन और यहां तक कि टीम से भी बाहर रखा था। इसलिए, उनका रिटेन न किया जाना प्रशंसकों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵