back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मैं चाहता था युवराज की हो आयरिश या इंग्लिश बहू” पिता योगराज सिंह का बयान बना चर्चा का विषय

योगराज सिंह फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्‍होंने बताया कि बेटे युवराज सिंह को उन्‍होंने आयरिश या इंग्लिश लड़की से शादी करने की सलाह दी थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में बेटे की शादी और अपनी पसंद को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सभी को चौंका दिया है। कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान योगराज सिंह ने कहा कि जब युवराज जीवनसाथी चुन रहा था, तब उन्होंने उसे सलाह दी थी कि वह “ब्रीड बदल दे” यानी किसी आयरिश या इंग्लिश लड़की से शादी करे। 

योगराज सिंह खुलासा किया कि जब युवराज मात्र 20 साल के थे, तभी समाज के लोग उनके विवाह की चर्चा करने लगे थे। इस पर योगराज ने तब कहा था, “क्या वह बूढ़ा हो गया है, जो अब उसकी शादी की बात हो रही है?” योगराज सिंह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

“मुझे परिवार में इंग्लिश या आयरिश बहू चाहिए थी”

योगराज सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे चाहते थे कि युवराज की शादी किसी इंग्लिश या आयरिश लड़की से हो। योगराज ने बातचीत के दौरान कहा कि मैंने युवी से साफ कहा था कि तुम्हारे लिए मैं जीवनसाथी नहीं चुन सकता, ये तुम्हारी जिंदगी है। लेकिन मैंने उससे एक बात जरूर कही थी कि ‘नस्ल बदल दो। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता था कि लोग इस बात का विरोध करेंगे, लेकिन फिर भी वे चाहते थे कि उनके परिवार में आधुनिक सोच वाली विदेशी बहू आए। फिर हेजल हमारी जिंदगी में आईं। 

“हेजल को बहू नहीं, बेटी मानता हूं”

योगराज सिंह ने अपनी बहू हेजल कीच को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हेजल वैसी ही लड़की हैं जैसी वह युवराज के लिए चाहते थे। योगराज ने कहा कि हेजल कीच को मैं बहू नहीं कहता, वो मेरी बेटी जैसी हैं। हमारे बच्चे (पोते) बहुत प्यारे हैं और वे मुझे एक दोस्त की तरह देखते हैं। 

उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे युवराज ने उनके कठोर प्रशिक्षण के चलते उन्हें कभी “हिटलर” और “ड्रैगन” तक कहा था। योगराज ने वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए भावुक होकर बताया कि कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी उनके बेटे ने देश के लिए खेला। उन्होंने कहा कि आज भी मेरे पास वह टी-शर्ट रखी है, जो युवराज ने उस वक्‍त पहनी थी और जिसमें उसका खून लगा हुआ था। वह मुझे हर बार याद दिलाती है कि मेरा बेटा देश के लिए लड़ा और अपना खून बहाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...