back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवियन रिचर्ड्स ने की सचिन तेंदुलकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स ने कोरोना संक्रमित महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जल्द ठीक होने की कामना की है। रिचर्ड्स ने ट्वीट किया,"अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं और आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना सचिन,जल्दी ठीक हो जाइए। आपके साथ दुनिया भर के अरबों लोगों की प्रार्थनाएं हैं।" गौरतलब है कि सचिन ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी। सचिन ने ट्वीट किया, ”मैं पिछले काफी समय से लगातार कोरोना टेस्ट करा रहा था। साथ ही इस वायरस से बचने के लिए तमाम सावधानियां बरत रहा था। लेकिन आज (शुक्रवार) सुबह मुझमें कोविड 19 के हल्के फुल्के लक्षण पाएं गए हैं। ऐसे में अब मैं डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी उपाय कर रहा हूं और होम आइसोलेट का सहारा ले रहा हूं। इसके अलावा मेरे परिवार के सभी व्यक्ति बिल्कुल सुरक्षित हैं और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।” गौरतलब है कि सचिन ने रायपुर में हाल ही में सड़क सुरक्षा अधिनियम को जागरूक करने के लिए खेली गई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का खिताब जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरान पिछले कुछ दिनों से सचिन लगातार अपनी कोरोना जांच करा रहे थे, लेकिन 27 मार्च को तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से कोरोना वायरस से बचने हेतु सावधानियों को पूरे तरीके से बरतने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...