नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के सबसे सफलतम बल्लेबाजों मे से एक विराट कोहली जिस तरह पिच पर बल्ले से धमाल मचाते हैं वैसै ही वह कर्मशियल मार्केट में भी धूम मचा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक विश्व का सबसे गरीब देश दक्षिणी सूडान है जिसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 700 करोड़ रुपये है जबकि हाल ही में जारी हुई देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Richest Indians List) में विराट कोहली की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ है जो दक्षिणी सूडान से 300 करोड़ रुपये ज्यादा है।
दक्षिणी सूडान की GDP से ज्यादा है विराट कोहली की नेटवर्थ
आंकडों के लिहाज से विराट कोहली की नेटवर्थ पूरे दक्षिणी सूडान की जीडीपी से 300 करोड़ रुपये ज्यादा है। विराट कोहली क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्स करके भी मोटी फीस कमाते हैं। इस ब्रांड में MPL, Puma, Hero और MRF जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा विराट कोहली अनुमान के मुताबिक एक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं जबकि वनडे के लिए 6 लाख,तो टी20 के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। विराट की एक महीने की कमाई 1 करोड़ 25 लाख रुपये है जबकि एक साल के दौरान वह 15 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। इसके अलावा वह BCCI के साथ ग्रेड A+ खिलाड़ी के तौर पर अनुबंधित खिलाड़ी हैं जिसके लिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं।
लौविश लाइफ जीते हैं विराट कोहली
विराट कोहली जितना फिटनेस पर ध्यान देते हैं उतनी ही लैविश लाइफ भी जीते हैं। कोहली के पास एक से एक लेटेट्स मॉडल की कार मौजूद हैं जिसमें 70-80 लाक रुपये की Audi Q7 है, 1.1 करोड़ रुपये की Audi RS5 है, 2.26 करोड़ रुपये की Land Rover Vogue है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनके पास 2.97 करोड़ रुपये की कीमत की Audi R8 LMX है।





