back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जीत का दबाव कोहली की आक्रामकता को सही ठहराता है : हेडली

ऑकलैंड, 25 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर रिचर्ड हेडली का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर जीत का दबाव मैदान पर उनकी आक्रामकता को सही ठहराता है। हेडली ने कहा, मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है कि वह आक्रमक रूख अपनाते हैं और विपक्षी टीम के खिलाफ यह एक तरह की रणनीति है। उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं। उनके ऊपर जीतने का दबाव काफी ज्यादा है। लाखों भारतीय प्रशंसक उन्हें अपना प्रेणास्रोत्र मानते हैं जिससे उनपर काफी दबाव रहता है। हेडली ने कहा, कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक कायम रखने की जिम्मेदारी है। 69 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, प्रशंसकों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और समय के साथ-साथ चैंपियंस भी असफल होते हैं। कोई भी क्रिकेटर शून्य पर आउट हो सकता है या कई बार किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिलता है। हेडली ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ी को मैदान पर अपने व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵