MS Dhoni Bike Collection Video: धोनी का बाइक कलेक्शन देख दंग रह गया दिग्गज खिलाड़ी, देखें वीडियो

MS Dhoni Bike Collection Video: MS Dhoni के बाइक कलेक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रांची स्थित उनके फार्महाउस में उनकी लग्जरी और महंगी बाइक्स नजर आ रही हैं।
MS Dhoni Bike Collection
MS Dhoni Bike Collection

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। MS Dhoni Bike Collection Video: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सोमवार को रांची में थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के घर शिरकत की। इस दौरान माही ने वेंकटेश प्रसाद को अपना बाइक-कार कलेक्शन दिखाया। फॉर्महाउस में बने इस बड़े गैराज और वहां सजी गाड़ियों को देखकर वेंकटेश प्रसाद दंग रह गए। इस दौरान वेंकटेश प्रसाद ने एक वीडियो भी बनवाया, जिसे खुद धोनी की पत्नी यानी साक्षी ने शूट किया।

धोनी के बाइक कलेक्शन देख वेंकटेश प्रसाद हैरान

बाइक्स और कार के लिए धोनी के जुनून को देखकर वेंकटेश प्रसाद की आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने यह तक कह दिया कि यह एक शोरूम जैसा दिखता है। ट्विटर पर शेयर की गई इस वीडियो के कैप्शन में वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, 'मैंने एक व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और एमएसडी क्या आदमी है। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया।' 

वीडियो में क्या दिख रहा?

इस वीडियो में प्रसाद ने धोनी की पत्नी साक्षी से भी बातचीत करते हुआ सुना जा सकता है, जिन्होंने पूछा: 'आपको पहली बार रांची आकर कैसा लग रहा है?' इस पर जवाब देते हुए वेंकटेश प्रसाद ने कहा 'अद्भुत! नहीं, बिल्कुल नहीं। यह मेरा चौथी बार है, लेकिन इस जगह (एमएस धोनी का बाइक संग्रह) के क्या कहना। जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आप इतनी सारी बाइकें नहीं खरीद सकते। बाइक शोरूम हो सकता है ये। किसी को ऐसा करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत है, मैं आपको बता रहा हूं।'

MS Dhoni Bike Collection
MS Dhoni हैं इन शानदार बाइकों के फैन, देखें उनके कलेक्शन की तस्वीरें

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in