back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2021 प्लेयर ऑक्शन में अनसोल्ड रहना अप्रत्याशित नहीं था : एरोन फिंच

क्राइस्टचर्च, 21 फरवरी (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच ने कहा है कि हालिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 प्लेयर ऑक्शन में उनका अनसोल्ड रहना अप्रत्याशित नहीं था। फिंच ने कहा,"फिर से खेलना अच्छा होता। यह एक अद्भुत प्रतियोगिता है, लेकिन प्लेयर ऑक्शन में न चुना जाना अप्रत्याशित नहीं है। मैं क्रिकेट खेलना पसंद करूंगा, लेकिन घर पर आराम भी करना चाहूंगा।" आईपीएल के अंतिम संस्करण में, फिंच ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेला और अपनी 12 पारियों में 268 रन बनाए। पिछले महीने,आरसीबी ने फिंच को रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह 18 फरवरी को हुए आईपीएल 2021 प्लेयर ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम क्राइस्टचर्च में सोमवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में न्यूजीलैंड का सामना करने को तैयार है। फिंच ने कहा कि वह कुछ तकनीकी चीजों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"मैं कुछ तकनीकी चीजों पर काम कर रहा हूं, मेरे सामने के पैर पर थोड़ा कम वजन उठाने की कोशिश कर रहा हूं। कई बार मैं थोड़ा फ्लैट हो जाता हूं और मेरे पैर जाम हो जाते हैं,जिससे थोड़ी समस्या आती है।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵