back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूईएफए चैंपियंस लीग : रियल मैड्रिड और चेल्सी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

मैड्रिड, 28 अप्रैल (हि.स.)। रियल मैड्रिड और चेल्सी के बीच खेला गया यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों टीमें पांच मई को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में आमने-सामने होंगी और जो टीम जीतेगी वह टूर्नामेंट के फाइनल में जाएगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने सधी शुरूआत की और मैच के 14वें मिनट में क्रिश्चियन पुलिसिक ने दोल कर चेल्सी को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि इस गोल के 15 मिनट बाद ही मैच के 29वें मिनट में करीम बेंनजेमा ने गोल कर रियल मैड्रिड को 1-1 से बराबरी दिला दी। इसके बाद तय समय तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में सफल नहीं हुईं और मैच 1-1 से ड्रा समाप्त हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵