back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ICC से नहीं मिलेगी प्राइज मनी, जानिए क्या है वजह

भारतीय अंडर-19 टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय अंडर-19 टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक बल्लेबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

ICC क्यों नहीं देता प्राइज मनी?

खिताब जीतने के बावजूद ICC की तरफ से टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं मिलेगी। दरअसल, ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप को एक डेवलपमेंट टूर्नामेंट मानता है, जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना और उनका विकास करना है। ICC पहले ही सदस्य देशों को क्रिकेट विकास के लिए फंड देता है, इसलिए इस प्रतियोगिता में अलग से कैश इनाम नहीं दिया जाता।

फिर भी खिलाड़ियों को मिल सकता है इनाम

ICC भले ही प्राइज मनी नहीं देता, लेकिन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी यह है कि BCCI अक्सर अपनी तरफ से विजेता टीम को बड़ा बोनस देता है। साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी वाली टीम को प्रति खिलाड़ी 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी BCCI जल्द ही इनामी राशि का ऐलान कर सकता है। फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 439 रन बनाए, औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा 30 छक्के भी लगाए।

वैभव को मिले दो बड़े अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। वह U-19 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम के सपोर्ट स्टाफ को दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵