back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीटीएफआई ने मनिका के राष्ट्रीय कोच पर लगाए आरोपों के समय पर सवाल उठाए

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा के राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ उन्हें इस साल मार्च में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट का मुकाबला हारने के लिए प्रभाव डालने की कोशिशों के आरोपों के समय पर सवाल उठाए हैं। टीटीएफआई का कहना है कि मनिका पांच महीनों तक इस मामले पर क्यों खामोश रहीं और अनुशासनहीनता की वजह से कारण बताओ नोटिस के बाद उन्होंने यह आरोप लगाए। मनिका ने टोक्यो ओलंपिक में तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। लेकिन उन्हें वहां ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब मनिका ने टोक्यो में उनके निजी कोच संमय परांजपे को इजाजत नहीं मिलने के बाद एकल वर्ग के मैच के दौरान राष्ट्रीय कोच रॉय की मदद लेने से इंकार कर दिया था। टोक्यो से वापस लौटने पर टीटीएफआई ने अनुशासनहीनता के आरोप में मनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया। टीटीएफआई के महासचिव अरुण बनर्जी ने आईएएनएस से कहा कि जब मनिका के कोच परांजपे को इजाजत नहीं मिली तो उनके लिए मनिका का मार्गदर्शन करने का कोई रास्ता नहीं बचा था। बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय कोच रॉय से मनिका के आरोपों पर जवाब देने के लिए कहा गया है और वह अपना जवाब सोमवार तक भेज देंगे। महासचिव ने कहा कि टीटीएफआई ने हमेशा से खिलाड़ियों के हित को देखा है, इसलिए जब मनिका ने उनके कोच परांजपे को टोक्यो साथ ले जाने की इजाजत मांगी तो हमने तुरंत ऐसा किया। बनर्जी ने कहा, अगर किसी खिलाड़ी को लगता है कि वह अपने निजी कोच के साथ रहने से बेहतर कर सकता है तो हमें क्यों परेशानी होगी। उन्होंने मनिका के पांच महीनों तक चुप रहने के लॉजिक पर सवाल उठाए। बनर्जी ने कहा, वह इतने लंबे समय तक शांत क्यों रहीं? उन्होंने तब आरोप लगाए जब हमने उन्हें अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा। मनिका ने यह हमें मार्च में क्यों नहीं बताया? क्या चीज उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी? –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...