back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनसिनाटी सेमीफाइनल में ज्वेरेव से भिड़ेंगे सितसिपास

सिनसिनाटी, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने यहां जारी वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सितसिपास ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को दो घंटे 12 मिनट में 6-2, 5-7, 6-1 से हराया। सितसिपास का अगला मुकाबला टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-1, 6-3 से हराया। सितसिपास ने एटीपी आयोजनों में ज्वेरेव से 8 बार मुकाबला किया है और 6 बार उनकी जीत हुई है। इस सीजन की शुरूआत में मोंटे कार्लो ओपन में खिताबी जीत के बाद सितसिपास अपना दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कैस्पर रूड और उनके बढ़ते हार्ड-कोर्ट आत्मविश्वास को 6-1, 6-3 की आसान जीत के साथ एक रियलिटी चेक दिया और लगातार दूसरे फाइनल के करीब पहुंच गए हैं। –आईएएनएस जेएनएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵