back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025: ‘ये जीत पहलगाम के पीड़ितों और सेना को समर्पित’, पाकिस्‍तान को हराने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मुकाबला हरा दिया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह जीत सशस्त्र बलों और पहलगाम के पीड़ित परिवारों को समर्पित की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को तगड़ी पटखनी दी है। शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस ऐतिहासिक जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित की। 

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर 7 विकेट की शानदार जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “यह जीत सशस्त्र बलों को समर्पित है। हम पहलगाम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे जवान हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

पाकिस्तान पर जीत के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में जब सूर्यकुमार यादव पहुंचे, तो स्टेडियम “हैप्पी बर्थडे” के नारों से गूंज उठा। जन्मदिन पर मिली इस ऐतिहासिक जीत को उन्होंने भारत के लिए परफेक्ट गिफ्ट बताया और कहा, “ऐसे पल हमेशा दिमाग में चलते रहते हैं, जीत सचमुच अद्भुत एहसास है।”

https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1967296411457966311

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। जब भी मौका मिलेगा, हम मैदान पर उन्हें मुस्कुराने के और भी मौके देंगे।” उनकी यह बात दर्शकों के दिलों को छू गई और जीत को और भी खास बना दिया।

टॉस के वक्त भी PAK को दिया करारा मैसेज


इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव ने मैच के टॉस के दौरान और मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या ने टॉस से कुछ घंटे पहले ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था कि वह हाथ नहीं मिलाएंगे।

‘हम जनता की भावनाओं से वाकिफ’


इस हाई-वोल्टेज भारत-पाक मैच में टॉस के समय हाथ मिलाने की परंपरा टूट गई। इससे पहले भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने माना था कि टीम मैच के बहिष्कार की बढ़ती मांगों और जनता की भावनाओं से पूरी तरह वाकिफ है। 

बता दें कि, यह एशिया कप 2025 का हाई-प्रोफाइल भारत-पाकिस्तान मुकाबला बेहद तनावपूर्ण माहौल के बीच खेला गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता गया। और मैच से पहले इसके बहिष्कार की जोरदार मांग भी उठी थी। बावजूद इसके, खेल ने सबका ध्यान खींचा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...